रूड़की रेलवे स्टेशन पर उस समय भावुक माहौल बन गया जब GRP जवानों ने एक दिव्यांग व्यक्ति की मदद कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। गंगा स्नान के चलते स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ी हुई थी और इसी बीच एक दिव्यांग यात्री अपनी व्हीलचेयर के साथ रेलवे ट्रैक पार करने में असहाय नजर आया।
दिव्यांग व्यक्ति काफी देर तक लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन भीड़ के कारण कोई उसकी सहायता के लिए आगे नहीं आया। तभी स्टेशन पर तैनात GRP टीम की नजर उस पर पड़ी। चौकी प्रभारी एएसआई सुशील तिवारी, हेड कांस्टेबल अजीम, कांस्टेबल जाहुल हसन मिर्जा और कांस्टेबल चंद किरण तुरंत मौके पर पहुंचे।
जवानों ने बिना देर किए दिव्यांग को व्हीलचेयर समेत अपनी गोद में उठाकर सुरक्षित तरीके से रेलवे ट्रैक पार कराया। GRP के इस सेवा भाव को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने तालियां बजाकर पुलिस टीम की सराहना की।
लोगों ने कहा कि पुलिस का ऐसा संवेदनशील रवैया समाज में भरोसा और सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है।














Leave a Reply