कैबिनेट मंत्री एवं रुद्रप्रयाग विधायक Bharat Singh Chaudhary ने आपदा प्रभावित पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा कर जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
मंत्री ने उच्छोला, माथ्यागांव, भुनालगांव, बक्शीर, डांगी, खोड़, अरखुंड, दानकोट, किमाणा और रायड़ी गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका भव्य स्वागत किया। मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति, पूर्व सैनिकों और युवाओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और कहा कि जनता की सेवा ही उनका पहला दायित्व है।
जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल लाइन की मरम्मत, क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधारीकरण, स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर और दवाओं की उपलब्धता, स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति, सिंचाई गूलों की मरम्मत और वन्यजीवों से फसलों की सुरक्षा जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाईं।
मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर तय समयसीमा में किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंत्री ने कहा कि Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
उन्होंने यह भी कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठेत, उपाध्यक्ष ऋतु नेगी, वरिष्ठ नेता वाचस्पति सेमवाल, मंडल अध्यक्ष विनोद कंडारी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।












Leave a Reply