भीषण गर्मी को लेकर देहरादून प्रशासन सतर्क, 24 घंटे निगरानी के निर्देश

देहरादून में बढ़ती गर्मी और संभावित हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल आपूर्ति और बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को 24×7 सक्रिय रखा गया है ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। विशेष रूप से जौलीग्रांट और डोईवाला क्षेत्र में तेज गर्मी और लू का असर अधिक देखने को मिल सकता है।

डीएम सविन बंसल ने लोगों से अपील की है कि धूप में निकलते समय सावधानी बरतें, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *