देहरादून के निजी पनेशिया अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। बुधवार सुबह हुए इस हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि राहत कार्य के दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रशासन की ओर से बताया गया कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित तरीके से कैलाश अस्पताल और अन्य चिकित्सा केंद्रों में शिफ्ट किया गया है।
एडीएम के के मिश्रा ने कहा कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, लेकिन सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच बैठा दी गई है और अस्पताल को फिलहाल सीज कर दिया गया है।
कैलाश अस्पताल के एमडी पवन शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही सभी एम्बुलेंस मौके पर भेजी गईं और मरीजों के इलाज की तत्काल व्यवस्था की गई। वहीं मृतक महिला के परिजनों ने घटना को लेकर गहरा दुख जताया है।















Leave a Reply