देहरादून प्रशासन अलर्ट मोड पर, हीटवेव और मानसून से निपटने की पूरी तैयारी

राजधानी देहरादून में संभावित हीटवेव और मानसून सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि मौसम से जुड़ी किसी भी आपदा से निपटने के लिए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का फोकस लोगों को सुरक्षित रखने और आवश्यक सेवाओं को निर्बाध बनाए रखने पर है। खराब मौसम की स्थिति बनने पर स्कूलों के समय में बदलाव, बच्चों के आवागमन में विशेष व्यवस्था और ट्रैवल एडवाइजरी जारी की जाएगी।

डीएम ने बताया कि PWD और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के साथ मिलकर सड़क, यातायात और खाद्य आपूर्ति को सुचारू रखने की संयुक्त रणनीति तैयार की गई है। इसके अलावा पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाया जाएगा।

प्रशासन इस बार भी विशेष कंट्रोल रूम संचालित करेगा, जहां संबंधित विभागों के अधिकारी आम जनता की शिकायतों का तत्काल समाधान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *