रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर चौक में एक ब्लड टेस्टिंग लैब के अंदर युवती के साथ कथित अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में भारी हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि सोमवार रात एक युवती किसी काम से लैब में पहुंची थी। काफी देर तक युवती के बाहर नहीं आने पर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। जब लोगों ने लैब के अंदर जाकर देखा तो युवक को युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए पकड़ लिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी युवक के साथ मारपीट भी की गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आरोपी मोहम्मद अकरम को हिरासत में लिया। पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।












Leave a Reply