पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक

Pushkar Singh Dhami ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता Bhuvan Chandra Khanduri के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भी खंडूड़ी जी ने उत्तराखंड में सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खंडूड़ी जी ने प्रदेशहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर विकास को नई दिशा दी। उनकी सादगी, स्पष्टवादिता और कार्यकुशलता सदैव लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी जी का निधन केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों और समर्थकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *