Roorkee के पिरान कलियर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जल पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के कासगंज-अलीगढ़ निवासी 32 वर्षीय हेम सिंह काफी समय से गंभीर किडनी बीमारी से परेशान था। वह अपने भाई ओम शंकर के साथ बाइक से इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स जा रहा था। रास्ते में मेहवड़-कलियर के पास निर्माणाधीन पुल के निकट उसने बाइक रुकवाई और टॉयलेट जाने की बात कही।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही सेकंड में युवक ने अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी। भाई ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नहर का तेज बहाव उसे बहाकर ले गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत टीम को सूचना दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि युवक की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जल पुलिस और गोताखोर गंगनहर के आसपास के क्षेत्रों में सघन अभियान चला रहे हैं।












Leave a Reply