डोईवाला में AAP कार्यकर्ताओं को मिला चुनावी मंत्र, जनता के मुद्दों पर फोकस करने की अपील

डोईवाला: डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित Aam Aadmi Party के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और जनता से सीधे जुड़ने पर जोर दिया।

प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर पार्टी की सोच स्पष्ट है और कार्यकर्ताओं को इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना होगा।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गणेश कुड़ियाल सहित कई नेताओं ने भाग लिया। नेताओं ने कहा कि डोईवाला में पार्टी को लगातार समर्थन मिल रहा है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से आगामी चुनाव में बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *