देहरादून में स्व. हरबंस कपूर की स्मृति में आयोजित “पर्यावरण संकल्प साइकिल रैली” का आज भव्य शुभारंभ किया गया। केन्द्रीय विद्यालय ओएनजीसी ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi ने किया।
यह रैली स्व. हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली केवी ओएनजीसी बैरियर, कोलागढ़ रोड से शुरू होकर होटल सेफ्रन लीफ तक निकाली गई।
पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने साइकिल चलाने को स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाने में इस तरह के आयोजनों को अहम बताया।
स्व. हरबंस कपूर को किया नमन
कार्यक्रम के दौरान गणेश जोशी ने स्व. हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे उनके राजनीतिक गुरु और मार्गदर्शक थे। उन्होंने कहा कि कपूर साहब से ही उन्होंने राजनीति के मूल्य और जनसेवा का भाव सीखा।
उन्होंने कहा कि “उनका सादा जीवन और उच्च विचार हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।”
विजेताओं का सम्मान
कार्यक्रम के समापन पर कैबिनेट मंत्री ने साइकिल रैली के विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और आयोजकों को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, पार्षद नंदनी शर्मा, ओपी कुलश्रेष्ठ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।















Leave a Reply