रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए ऊर्जा निगम और विजिलेंस विभाग ने बड़ा अभियान चलाया। बेल्डा और केल्हनपुर गांव में हुई छापेमारी के दौरान 20 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए।
कार्रवाई के दौरान टीम ने कई स्थानों पर अवैध कनेक्शन पाए, जहां लोग सीधे केबल डालकर बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। अधिकारियों ने मौके से अवैध उपकरण और तार कब्जे में ले लिए।
अचानक हुई छापेमारी से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ऊर्जा निगम की एसडीओ अनिता सैनी ने साफ कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाए जाएंगे।












Leave a Reply