देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र स्थित किशन नगर एक्सटेंशन में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कैंट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
छापेमारी के दौरान तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और एक वाहन भी जब्त किया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुख्य आरोपी पहले भी अनैतिक देह व्यापार के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी महिलाओं को नौकरी का लालच देकर दूसरे राज्यों से बुलाता था और फिर उनसे अवैध काम करवाता था।
पुलिस अब इस पूरे गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।












Leave a Reply