देहरादून से जारी एक महत्वपूर्ण पहल के तहत गणेश जोशी ने भारतीय सेना की मध्य कमान के आर्मी कमांडर को पत्र भेजकर खटीमा स्थित CSD कैंटीन को URC कोड नंबर प्रदान करने का आग्रह किया है।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि URC कोड मिलने से क्षेत्र के हजारों पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
9 हजार से अधिक पूर्व सैनिकों को मिलेगा लाभ
सैनिक कल्याण मंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि जनपद ऊधम सिंह नगर में लगभग 9000 से अधिक पूर्व सैनिक और उनके आश्रित निवास करते हैं। खटीमा स्थित CSD कैंटीन इस पूरे क्षेत्र की प्रमुख कैंटीन है, जिससे खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता और शक्तिफार्म क्षेत्र के पूर्व सैनिक लाभान्वित होते हैं।
इसके अलावा असम राइफल्स और अन्य सैन्य बलों के सेवारत एवं सेवानिवृत्त जवान भी इस कैंटीन से जुड़े हुए हैं।
पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए उठाया कदम
गणेश जोशी ने कहा कि ऊधम सिंह नगर में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक रहते हैं, इसलिए खटीमा CSD कैंटीन को URC कोड नंबर दिया जाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने सेन्ट्रल कमांड से इस संबंध में जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है ताकि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके।












Leave a Reply