उत्तराखंड में चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत STF/ANTF देहरादून और मंगलौर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हरिद्वार जिले के लंढौरा क्षेत्र से पुलिस ने 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं।
कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो HF Deluxe बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली। हालांकि पुलिस टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
प्रारंभिक जांच में बरामद कैप्सूल प्रतिबंधित नशीली दवाओं की श्रेणी में पाए गए हैं। मामले में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों में बहादराबाद निवासी फारुख की पहचान हुई है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
STF अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में नशा तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।












Leave a Reply