नैनीताल के भवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में कैंची धाम की ओर पैदल जा रहे युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अनुराग बाजपेयी (28) निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि युवक देर रात भवाली से कैंची धाम की ओर पैदल जा रहा था। निगलाट क्षेत्र के पास अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया।
रेस्क्यू टीम ने युवक को गंभीर हालत में खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखकर परिजनों को सूचना दे दी है।












Leave a Reply