बंगाल में सत्ता परिवर्तन पर बोले मदरसा बोर्ड अध्यक्ष, “सुशासन की दिशा में बड़ा कदम”

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी को लेकर मदरसा बोर्ड उत्तराखंड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून काजमी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बंगाल में हुआ राजनीतिक बदलाव सुशासन और विकास की राजनीति को मजबूत करेगा।

मुफ्ती शमून काजमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत की वैश्विक स्तर पर अलग पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि देश लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में भारत की प्रतिष्ठा विश्व स्तर पर और मजबूत होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में हुए सत्ता परिवर्तन का असर अन्य राज्यों की राजनीति पर भी देखने को मिलेगा। आगामी विधानसभा चुनावों में जनता विकास, सुरक्षा और स्थिर शासन को प्राथमिकता दे सकती है।

काजमी ने कहा कि देश की राजनीति अब तेजी से बदल रही है और जनता का विश्वास उन सरकारों की ओर बढ़ रहा है जो विकास और सुशासन पर काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *