हिलबर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव में दिखा प्रतिभा और उत्साह का संगम

मसूरी के प्रतिष्ठित हिलबर्ड स्कूल में 31वां वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूल परिसर में लगे विभिन्न फूड स्टाल भी आकर्षण का केंद्र बने रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

वार्षिकोत्सव में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया और खेल प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया। बच्चों के उत्साह और अभिभावकों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

स्कूल की प्रिंसिपल कुसुम द्विवेदी ने बताया कि हिलबर्ड स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में 31 वर्षों का गौरवशाली सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि यहां से निकले कई छात्र-छात्राएं आज विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। वहीं पूर्व छात्रा निधि और अभिभावक रूबी कुमारी ने भी स्कूल की व्यवस्थाओं और शिक्षा प्रणाली की प्रशंसा की।

सुरक्षित चलें, नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *