किसानों और उद्योगों से जुड़े शोध पर रहेगा फोकस, जीबी पंत विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

गोबिन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कुलपति प्रोफेसर शिवेंद्र कुमार कश्यप ने विश्वविद्यालय की आगामी योजनाओं और प्राथमिकताओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय को देश के अग्रणी शोध संस्थानों में शामिल करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में ऐसे शोध कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनका सीधा लाभ किसानों और औद्योगिक क्षेत्रों को मिल सके। उन्होंने कहा कि कृषि और तकनीक के क्षेत्र में नए नवाचारों को बढ़ावा देकर विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि लैंड ग्रांट मॉडल पर आधारित इस विश्वविद्यालय में शिक्षण, शोध और प्रसार गतिविधियों को समान रूप से मजबूत किया जाएगा। इसके लिए आधुनिक सुविधाओं और बेहतर अकादमिक माहौल के साथ एक प्रभावी इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा।

प्रेस कांफ्रेंस में निदेशक संचार डॉ जे पी जायसवाल और सहायक निदेशक संचार डॉ अर्पिता शर्मा कांडपाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!