उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) अस्पताल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस अस्पताल की स्थापना स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी काफी लाभकारी साबित होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य जांच केंद्र, ऑक्सीजन सुविधा, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा केदार के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना भी की।












Leave a Reply