2027 चुनाव को लेकर भाजपा युवा मोर्चा का बड़ा दावा, फिर बनेगी भाजपा सरकार

देहरादून में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच मुकुल मैंदोली ने दावा किया है कि उत्तराखंड में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मुकुल मैंदोली ने कहा कि भाजपा सरकार ने बीते वर्षों में सड़क, स्वास्थ्य, पर्यटन और युवाओं के रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि जनता विकास और स्थिर सरकार के पक्ष में है, जिसके चलते 2027 में भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “उत्तराखंड का दशक” विजन को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा सरकार लगातार कार्य कर रही है। युवा मोर्चा अध्यक्ष ने भरोसा जताया कि आगामी चुनाव में भाजपा रिकॉर्ड सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!