देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के सबसे व्यस्त लैंसडाउन चौक पर आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला के नेतृत्व में औचक छापेमारी की गई, जिससे नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
नो-पार्किंग और वन-वे उल्लंघन पर सख्ती
जांच के दौरान कई वाहन नो-पार्किंग जोन में खड़े मिले, जबकि कुछ वाहन वन-वे नियमों का उल्लंघन करते हुए गलत दिशा में चलते और खड़े पाए गए। आरटीओ टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए 5 से 6 वाहनों के चालान किए।
इस कार्रवाई में मैक्स वाहन, सिटी बस और मैजिक ऑटो जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी शामिल रहे, जो ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रहे थे।
जाम की समस्या से निपटने के लिए अभियान
लैंसडाउन चौक पर लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। विभाग का मानना है कि अवैध पार्किंग और गलत दिशा में चलने वाले वाहन जाम की मुख्य वजह हैं।
ट्रांसपोर्ट यूनियनों को चेतावनी
आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला ने स्पष्ट कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर ऐसे वाहनों को सीज किया जाएगा और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
परिवहन विभाग ने साफ किया है कि शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
















Leave a Reply