पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत के बाद रुड़की में जश्न का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शहर में उत्साह के साथ आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, जमकर हुई नारेबाजी
भाजपा समर्थक सड़कों पर उतर आए और जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान लोगों के बीच झालमुड़ी बांटकर भी जश्न को खास बनाया गया। पूरे माहौल में उत्साह और ऊर्जा साफ नजर आई।
‘जनता ने विकास और नेतृत्व पर जताया भरोसा’
भाजपा नेताओं ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीति और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मजबूत रणनीति पर देश की जनता लगातार भरोसा जता रही है।
नेताओं का कहना था कि मतदाताओं ने विपक्ष की नीतियों को नकारते हुए भाजपा के विकास एजेंडे को समर्थन दिया है।
वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता चैरब जैन और महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर जीत का जश्न मनाया और पार्टी की नीतियों को जनहित में बताया।












Leave a Reply