राजधानी देहरादून के भाजपा मुख्यालय में आज सियासी हलचल के बीच एक अहम प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री और गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने हाल ही में वायरल हुए पत्र को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट किया।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत भी मौजूद रहीं, जिससे इस बैठक का राजनीतिक महत्व और बढ़ गया।
गौरतलब है कि विपक्ष द्वारा वायरल किए गए इस पत्र को लेकर भाजपा लगातार घिरती नजर आ रही थी। ऐसे में पार्टी ने अपने ही विधायक अरविंद पांडेय को सामने लाकर पूरे विवाद पर स्थिति साफ करने की कोशिश की।
अरविंद पांडेय ने प्रेस वार्ता में कहा कि वायरल पत्र को गलत तरीके से पेश किया गया है और इसमें कई तथ्यों को संदर्भ से हटाकर दिखाया गया है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि यह सब राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है।
राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रेस वार्ता भाजपा की डैमेज कंट्रोल रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पांडेय की सफाई के बाद विपक्ष का अगला कदम क्या होता है।
















Leave a Reply