रिपोर्टर: अरशद हुसैन
रुड़की के मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को भक्ति और जनसेवा का विशेष आयोजन देखने को मिला। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंडावली स्थित पूर्व हरियाणा कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना के कार्यालय से खाटू श्याम धाम के लिए 20 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जो खाटू श्याम के दर्शन के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम के आयोजक करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराना है। उन्होंने बताया कि वे पहले भी हजारों श्रद्धालुओं को खाटू श्याम धाम की यात्रा करवा चुके हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे सेवाभावी लोगों की जरूरत है, जो बिना किसी स्वार्थ के जनता की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि करतार सिंह भड़ाना का यह प्रयास न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करता है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देता है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने खुशी-खुशी यात्रा की शुरुआत की।












Leave a Reply