उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 94.60 प्रतिशत अंक और प्रदेश में 15वीं रैंक हासिल करने वाली मेधावी छात्रा साक्षी को सोमवार को सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान साक्षी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और प्रोत्साहन स्वरूप लैपटॉप देने की घोषणा की।
मालदेवता सरखेत निवासी साक्षी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने साक्षी को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करती हैं।
मंत्री ने साक्षी के पिता को भी बधाई दी और कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने साक्षी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महावीर सिंह, अनुज कौशल और घनश्याम सिंह नेगी समेत अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।












Leave a Reply