जैन धर्मशाला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

रुड़की के बीटी गंज स्थित जैन धर्मशाला में समाजसेवी पूजा गुप्ता और सचिन गुप्ता के सहयोग से रुड़की ब्लड बैंक की ओर से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया और मानवता की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम के दौरान सुबह से ही रक्तदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में योगदान दिया।

इस मौके पर समाजसेविका पूजा गुप्ता ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि वह और उनके पति सचिन गुप्ता समय-समय पर इस तरह के सामाजिक और जनहित कार्य करते रहते हैं और आगे भी करते रहेंगे।

वहीं, कार्यक्रम में पहुंचे महानगर रुड़की कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने पूजा गुप्ता और सचिन गुप्ता के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करते हैं और अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *