रुड़की: रुड़की में चारधाम यात्रा के मद्देनज़र व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए उत्तराखंड सरकार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने नारसन बॉर्डर स्थित ग्रीन कार्ड सेंटर का औचक निरीक्षण किया।
राज्य में शुरू हो चुकी चार धाम यात्रा के चलते देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम की यात्रा पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता बन गया है।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नारसन बॉर्डर पर तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं और किसी भी यात्री को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए।
प्रदीप बत्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें।
चारधाम यात्रा के चलते प्रशासन लगातार सतर्क है और सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि यात्रा बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।













Leave a Reply