देहरादून में 25-26 अप्रैल को होगा 15वां दून कप फुटबॉल चैंपियनशिप 2026, अंडर-12, अंडर-17 और 50+ वर्ग शामिल

देहरादून: खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। देहरादून फुटबॉल एकेडमी और खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में 15वां दून कप फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 25 और 26 अप्रैल को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता गूलर घाटी रोड स्थित भागीरथी एंकलेव के फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित होगी।

इस टूर्नामेंट में अंडर-12, अंडर-17 और 50+ आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजकों के अनुसार, राज्य ही नहीं बल्कि देशभर से टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं।

आयोजक डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अंतिम पंजीकरण तिथि 23 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक टीमें और खिलाड़ी दिए गए नंबर 9319895526 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।

आयु सीमा और जरूरी दस्तावेज

  • अंडर-12 वर्ग: 1 जनवरी 2014 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी
  • अंडर-17 वर्ग: 1 जनवरी 2010 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी
  • सभी खिलाड़ियों के लिए ओरिजिनल आधार कार्ड अनिवार्य

आयोजकों ने यह भी जानकारी दी कि सभी प्रतिभागियों के लिए प्रतिदिन मुफ्त लंच और चाय की व्यवस्था की जाएगी।

यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच प्रदान करेगा, वहीं अनुभवी खिलाड़ियों के लिए भी प्रतिस्पर्धा का बेहतरीन अवसर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *