रुड़की के सती मोहल्ला स्थित इंदिरा पार्क के पास देर रात एक खड़ी कार में अचानक भीषण आग लग गई। समय रहते फायर यूनिट की तत्पर कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
कुछ ही मिनटों में कार बनी आग का गोला
जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे एक निसान मैग्नाइट कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार इसकी चपेट में आ गई।
फायर यूनिट ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही फायर यूनिट रुड़की मौके पर पहुंची और तेजी से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
टला बड़ा खतरा
सबसे राहत की बात यह रही कि दमकलकर्मियों ने कार के पेट्रोल टैंक को फटने से बचा लिया। अगर ऐसा होता तो आसपास के क्षेत्र में बड़ा नुकसान हो सकता था।
90% तक जल चुकी कार
आग में कार करीब 90 प्रतिशत तक जलकर खाक हो गई। हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
पुलिस भी रही मौके पर मौजूद
घटना की सूचना पर कोतवाली सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई।
जांच जारी
बताया जा रहा है कि कार वर्ष 2021 मॉडल की थी और मंगलौर निवासी सबीना के नाम पर पंजीकृत है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।














Leave a Reply