त्रिवेणी घाट पर स्वच्छता अभियान: छात्रों ने संभाली जिम्मेदारी, समाज को दिया साफ-सफाई का संदेश

नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से त्रिवेणी घाट पर स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अभियान का नेतृत्व डॉ. नीरजा गोयल और शिक्षिका समन्वयक नीलम नौटियाल ने किया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने घाट क्षेत्र की सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुंचाया।

GCEI के छात्र-छात्राओं एंजल, अंकिता, श्रेयश, प्रांजलि और आस्था ने विशेष रूप से सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने न केवल सफाई अभियान में हिस्सा लिया, बल्कि वहां मौजूद लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

छात्रों ने लोगों को बताया कि सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अभियान के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता का संचार हुआ।

कार्यक्रम के समापन पर स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखने की अपील की।

इस अवसर पर संस्था की संस्थापक नूपुर गोयल, अध्यापिका शिखा पाल, अंजना, अर्पित, पिंकी, गुड़िया, श्यामा, नेहा, सुमित, अभिजीत, अभिषेक और चम्पा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


स्वच्छता अभियान जैसे प्रयास न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं, बल्कि समाज में जिम्मेदारी और जागरूकता भी बढ़ाते हैं। छात्रों की भागीदारी इस दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *