देहरादून: राजधानी देहरादून के लैंसडाउन चौक के पास बस चालक के साथ हुई मारपीट की घटना ने माहौल गरमा दिया। देवभूमि यूनिवर्सिटी की बस चला रहे ड्राइवर का फेरी लगाने वालों से विवाद हुआ, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया।
ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद अन्य बस चालकों और छात्रों में नाराजगी फैल गई।
आक्रोशित ड्राइवरों और छात्रों ने विरोध जताते हुए बसों को सड़क के बीच खड़ा कर दिया, जिससे इलाके में भारी जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया और लोगों को शांत कराया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।
















Leave a Reply