भीमताल में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दौरा, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

रिपोर्ट: ललित जोशी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami आज, 11 अप्रैल (शनिवार) को नैनीताल जिले के भीमताल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे शैक्षिक कार्यक्रम से लेकर प्रशासनिक बैठकों तक कई महत्वपूर्ण गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और दोपहर 12:45 बजे भीमताल स्थित विकास भवन खेल मैदान हेलीपैड पर पहुंचेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक Birla Institute of Applied Sciences के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में वे छात्रों और शिक्षकों को संबोधित भी कर सकते हैं।कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:15 बजे भीमताल से गौलापार हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 3:25 बजे वहां पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे सड़क मार्ग से काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस जाएंगे, जहां उनका आगमन करीब 3:40 बजे निर्धारित है।काठगोदाम सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री शाम 4:00 बजे से जनपद के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष, आगामी पर्यटन सीजन की तैयारियां और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर पर्यटन सीजन से पहले की रणनीति को लेकर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *