नैनीताल
नैनीताल पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर करीब 200 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। जनवरी से मार्च 2026 के बीच गुम हुए मोबाइल फोन को पुलिस ने CEIR पोर्टल और मोबाइल ऐप की मदद से खोज निकाला।
37.48 लाख रुपये के मोबाइल बरामद
पुलिस ने विभिन्न राज्यों से कुल 200 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 37.48 लाख रुपये है।
कई राज्यों में चलाया अभियान
बरामदगी के लिए पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर गठित टीम ने इस अभियान को सफल बनाया। टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक मीनू गौतम ने किया।
पुलिस टीम को मिला इनाम
इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी ने मोबाइल रिकवरी टीम को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
लोगों ने जताया आभार
अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई और नैनीताल पुलिस का धन्यवाद किया।













Leave a Reply