मसूरी
मसूरी में गैस आपूर्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने माल रोड स्थित इंडेन गैस सर्विस कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
कालाबाजारी और सप्लाई में कमी के आरोप
प्रदर्शनकारियों ने एजेंसी पर घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और पर्याप्त आपूर्ति न करने के आरोप लगाए। उनका कहना है कि गैस वितरण में पक्षपात किया जा रहा है, जिससे आम लोगों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है।
पर्यटन सीजन पर असर की आशंका
एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि यदि गैस की किल्लत जारी रही तो इसका सीधा असर पर्यटन सीजन पर पड़ेगा, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान होगा।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा और उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।














Leave a Reply