काशीपुर में “नवोन्मेष” वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन, महापौर दीपक बाली ने की शिरकत

काशीपुर स्थित राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम “नवोन्मेष” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर काशीपुर के महापौर दीपक बाली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और रचनात्मकता को बढ़ावा दे रहा है, जो वास्तव में सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और अभिभावकों को सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमिता श्रीवास्तव, छात्र संघ अध्यक्ष जतिन शर्मा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. पदमा वशिष्ठ, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश कुमार गिरी, डॉ. महिपाल सिंह, पार्षद पुष्कर बिष्ट, पार्षद अशोक सैनी, जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला और युवा मोर्चा जिला मंत्री पीयूष सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच देने का माध्यम बना, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को भी नई दिशा देने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!