देहरादून: ‘धाकड़ धामी’ का बंगाल दौरा, भाजपा प्रवक्ता ने बताया सराहनीय…..

रिपोर्टर: सचिन कुमार

देहरादून से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं, जहां वे विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।


चुनाव प्रचार में ‘ब्रह्मास्त्र’ बने धामी

भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री धामी को एक अहम चेहरा बनाया है। राजनीतिक तौर पर उन्हें पार्टी का ‘ब्रह्मास्त्र’ माना जा रहा है।


भाजपा प्रवक्ता ने की सराहना

कमलेश रमन (प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा) ने मुख्यमंत्री धामी के दौरे को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि धामी सरकार द्वारा लिए गए कई फैसलों और नीतियों की सराहना अन्य राज्यों में भी हो रही है, जिससे उत्तराखंड को नई पहचान मिली है।


राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी पहचान

प्रवक्ता ने कहा कि यही कारण है कि पुष्कर सिंह धामी को विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए भेजा जाता है और उनकी मौजूदगी से पार्टी को मजबूती मिलती है।

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मुख्यमंत्री धामी का नाम होना उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है और वे अपनी नीतियों के जरिए राज्य की पहचान को आगे बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *