उत्तराखंड के किच्छा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है। ग्राम माता फार्म और धौरा डाम नजीबाबाद क्षेत्र में स्थानीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने नई सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल निर्माण कार्य करना नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतना भी है।
विधायक बेहड़ ने जानकारी दी कि क्षेत्र में लगभग 6 नई सड़कों का उद्घाटन किया गया है, जिनकी लागत करीब ₹25 लाख है। इसके अलावा, लगभग ₹50 लाख की लागत से प्रस्तावित नई सड़कों का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है, ताकि हर गांव को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके और लोगों की आवाजाही आसान हो।
अपने विजन को दोहराते हुए विधायक ने कहा, “काम करो और दिल जीतो।” उन्होंने आगे कहा कि निरंतर विकास कार्य और जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने विश्वास जताया कि इसी विकास के आधार पर वे 2027 के चुनाव में जीत हासिल करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में विकास कार्यों की यह गति आगे भी जारी रहेगी।













Leave a Reply