देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी Kumari Selja आगामी 8 अप्रैल से 12 अप्रैल तक राज्य के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह विभिन्न जिलों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर संगठन को मजबूत करने पर जोर देंगी।
8 अप्रैल: रुद्रपुर और हल्द्वानी में कार्यक्रम
कुमारी शैलजा 8 अप्रैल को सुबह 8 बजे नई दिल्ली से रुद्रपुर पहुंचेंगी। यहां जनपद उधम सिंह नगर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद वह हल्द्वानी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगी।
9 अप्रैल: नैनीताल और कोटद्वार में बैठकें
9 अप्रैल को हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में नैनीताल जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित होगी। इसके बाद वह कोटद्वार पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला और महानगर पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी। रात का विश्राम कोटद्वार में ही होगा।
10 अप्रैल: हरिद्वार में गंगा आरती में सहभागिता
10 अप्रैल को कोटद्वार में जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद हरिद्वार के जयराम आश्रम में हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद होगा। शाम को हरिद्वार में गंगा आरती में शामिल होंगी और रात को देहरादून में विश्राम करेंगी।
11 अप्रैल: मसूरी और देहरादून में संगठनात्मक बैठकें
11 अप्रैल को देहरादून से मसूरी के लिए प्रस्थान करेंगी, जहां नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके बाद देहरादून लौटकर महानगर, परवादून और पछुआदून के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।
साथ ही, प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति विभाग और पूर्व सैनिक विभाग के पदाधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। रात्रि विश्राम देहरादून में रहेगा।
12 अप्रैल: एनएसयूआई कार्यक्रम में भागीदारी, दिल्ली वापसी
दौरे के अंतिम दिन 12 अप्रैल को देहरादून में National Students’ Union of India (एनएसयूआई) द्वारा आयोजित ‘जय भीम जय हिंद’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसके बाद शाम 3 बजे देहरादून से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।













Leave a Reply