रुड़की में महिला सम्मेलन: 50 से अधिक महिलाओं ने UKD जॉइन किया, संगठन विस्तार को मिली नई गति

रुड़की के खानपुर विधानसभा क्षेत्र के भंगेड़ी गांव में आयोजित महिला सम्मेलन में महिलाओं का उत्साह और राजनीतिक जागरूकता देखने को मिली। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के साथ जुड़कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व मास्टर दीपक लाखवान ने किया। सम्मेलन के दौरान 50 से अधिक महिलाओं ने UKD की सदस्यता ग्रहण की, जिससे क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिली।

संगठन विस्तार के तहत रेनू चंद्रा को भंगेड़ी ग्राम पंचायत महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं बबीता रावत को महिला संगठन मंत्री और प्रमिला रावत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा जेदली ने किया। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती महंगी शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि आम परिवारों के लिए शिक्षा लगातार कठिन होती जा रही है।

सम्मेलन में एडवोकेट महक सिंह सैनी ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सामाजिक-राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष मास्टर दीपक लाखवान ने राष्ट्रीय दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास विकास का स्पष्ट विजन नहीं है। उन्होंने दावा किया कि यदि उत्तराखंड क्रांति दल को मौका मिलता है, तो सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारी जाएगी, अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी और बिजली दरों में कमी की जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने महिलाओं को जागरूक करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *