उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र के मंगलौर स्थित गुरु ज्ञान सागर स्कूल में 8वां वार्षिकोत्सव ‘संस्कृति संगम’ के नाम से बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नारसन ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी मेहराज आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुई, जहां छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मेहराज आलम ने कहा कि मंगलौर क्षेत्र तेजी से शिक्षा का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने गुरु ज्ञान सागर स्कूल की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
वहीं, स्कूल की प्रधानाचार्य सारिका जैन ने बताया कि उनका संस्थान पिछले 8 वर्षों से क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कार आधारित शिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग और छात्रों की उपलब्धियों की भी सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और स्कूल परिवार ने भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट आयोजन करने का संकल्प लिया।













Leave a Reply