खानपुर में BJP को बड़ी सियासी बढ़त, सतीश नेगी समेत कई नेता फिर पार्टी में शामिल

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपना संगठन मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रुड़की के खानपुर विधानसभा क्षेत्र के ढडेरा नगर पंचायत में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी को बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली।

कार्यक्रम में महेंद्र भट्ट और त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान ढडेरा नगर पंचायत के चेयरमैन सतीश नेगी समेत कई ऐसे कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया, जो निकाय चुनाव के दौरान पार्टी से बागी हो गए थे।

नेताओं ने सभी की घर वापसी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में इसका सीधा फायदा पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि सतीश नेगी ने निकाय चुनाव में बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन अब उन्होंने पुनः भाजपा में शामिल होकर पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, जहां पार्टी के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की गई।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह की घर वापसी से क्षेत्र में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *