“ऑपरेशन प्रहार” के तहत देहरादून में पुलिस का बड़ा एक्शन, एसएसपी खुद मैदान में

देहरादून: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए देहरादून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सख्त अभियान शुरू कर रखा है। इस अभियान की खास बात यह है कि एसएसपी परमेंद्र डोभाल खुद ग्राउंड पर उतरकर पुलिस टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं।

अभियान के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चेकिंग, सत्यापन और औचक छापेमारी की जा रही है। पुलिस खास तौर पर होटल, पब और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पकड़ा जा सके।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे अपराधियों में डर का माहौल बन सके। वहीं, वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और भी कड़ा कर दिया गया है।

एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और आम जनता की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *