खटीमा में ‘लेट्स पढ़ाई’ की अनूठी पहल, कम खर्च में डिग्री और 100% रोजगार की गारंटी…..


लोकेशन: खटीमा, उधम सिंह नगर
खटीमा में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल सामने आई है। ‘लेट्स पढ़ाई’ संस्थान के ‘अवॉर्ड 2026’ समारोह में युवाओं के भविष्य को लेकर बड़े ऐलान किए गए, जिसमें कम खर्च में उच्च शिक्षा और 100% रोजगार की गारंटी देने का दावा किया गया


अवॉर्ड 2026 समारोह में बड़े ऐलान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भुवन चंद्र कापड़ी (विधायक, खटीमा) शामिल हुए। उन्होंने संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जहां उच्च शिक्षा पर लाखों रुपये खर्च होते हैं, वहीं ‘लेट्स पढ़ाई’ जैसे संस्थान इसे सुलभ बना रहे हैं।


कम खर्च में पूरी होगी डिग्री

संस्थान के अनुसार, जहां सामान्य तौर पर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पर 15 से 20 लाख रुपये तक खर्च होते हैं, वहीं यहां यह कोर्स लगभग 5 लाख रुपये के भीतर पूरा कराया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को बड़ा लाभ मिलेगा।


जॉब गारंटी मॉडल बना चर्चा का विषय

संस्थान के संस्थापक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्स पूरा होने के बाद यदि छात्र को नौकरी नहीं मिलती है, तो संस्थान पूरी फीस वापस करने की लिखित गारंटी देता है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि छात्र अपनी मास्टर डिग्री के दौरान ही अपनी लागत से तीन गुना तक कमाने के योग्य बन सकते हैं।


युवाओं के लिए नई उम्मीद

बेरोजगारी के दौर में ‘लेट्स पढ़ाई’ का यह जॉब गारंटी मॉडल खटीमा और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *