देहरादून पुलिस को साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल और सीओ सिटी की टीम ने पिछले छह महीनों में संयुक्त अभियान चलाकर 413 गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन स्मार्टफोन्स की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹70 लाख आंकी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की साइबर टीम ने न सिर्फ उत्तराखंड, बल्कि अन्य राज्यों से भी इन मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया है।
एसएसपी के अनुसार, आज 103 मोबाइल स्वामियों को व्यक्तिगत रूप से उनके फोन सौंपे गए। लंबे समय बाद अपने फोन वापस मिलने से लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।
देहरादून पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। साथ ही यह आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है।















Leave a Reply