स्थान: किच्छा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा में प्रशासन की सख्ती देखने को मिली, जहां दो अवैध मजारों पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया।
सुबह 5 बजे शुरू हुई कार्रवाई
प्रशासन, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम सुबह करीब 5 बजे धौरा डाम पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
नोटिस के बाद भी नहीं मिला जवाब
वन विभाग की ओर से दोनों अवैध मजारों पर करीब दो महीने पहले नोटिस चस्पा किए गए थे, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
तीन घंटे चला बुल्डोजर ऑपरेशन
करीब तीन घंटे तक चले इस ऑपरेशन में दोनों अवैध संरचनाओं को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
एडीएम ने दी जानकारी
पंकज उपाध्याय (एडीएम) ने बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे। समय सीमा पूरी होने के बाद संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।














Leave a Reply