देहरादून में पीएम मोदी के दौरे को लेकर बीजेपी की तैयारियां तेज, कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश…..

देहरादून

उत्तराखंड में 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। देहरादून के महानगर कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

जनसभा को सफल बनाने पर जोर

बैठक के दौरान महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटें।

लंबा रहेगा स्वागत रूट

भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए शहर में लंबा रूट तय किया गया है, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहेंगे। देवभूमि की जनता हमेशा प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उत्साहित रहती है।

संगठन पूरी ताकत से सक्रिय

बीजेपी संगठन ने जनसभा को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी का लक्ष्य है कि कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाया जाए, जिसके लिए हर स्तर पर समन्वय किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *